logo

घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

th1.jpg

पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकॉल स्थित पहाड़िया टोला में ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर पुलिस बल ग्राम शहरकोल पहाड़िया टोला पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के पास से विभिन्न प्रकार का चाबी का गुच्छा बरामद किया तथा घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए थाना ले आया गया एवं साथ में जप्त सामान को भी लाया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति अपना संलिप्तता शिकार की है।गिरफ्तार किये गए अपराधी का नाम- शमशेर आलम उर्फ सोनू,उम्र- 34 वर्ष,पिता- स्वर्गीय फिरोज आलम,सा0 - बड़ी अलीगंज थाना-पाकुड़ नगर,जिला-पाकुड़ बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news pakur new pakur latest news pakur khabar crime news crime latest news