logo

धनबाद : रिटायर्ड फौजी की पत्नी को ठगों ने लगाया चूना, 3 लाख के गहने लेकर फरार

chachi.jpg

धनबादः 
धनसार थाना क्षेत्र के गांधी नगर में एक बुजूर्ग दंपत्ती को चोरों ने 3 लाख का चूना लगा दिया है। चोर इस दंपत्ती के 3 लाख के गहने लेकर फरार हो गये हैं। बुजुर्ग महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करने की बात कही है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि दो ठग गहनों की सफाई करने आए थे। मुझे झांसे में लेने के लिये पहले तो चांदी के गहने, मूर्ति को सफेद पाउडर से साफ करके एकदम चमकदार बना दिया। 

 

गहने लेकर फरार 
उसके बाद सोने के गहने को साफ करने की बात कही। इसके बाद महिला ने अपने सारे सोने के आभूषण साफ करने को दे दिए। ठगों ने महिला को रसोई भेज दिया और जब महिला आई तो वह डब्बा थमाकर फरार हो गये जिसमें पाउडर था और वह उसमें गहने डालकर सफाई किया करते थे।

 

3 लाख के गहने थे 
महिला के अनुसार उसने सोने की चेन, हाथ की अंगूठी और कान की बाली साफ करने के लिए दी थी। ठग महिला को खाली डब्बा थमाकर भाग गये हैं। महिला ने कहा कि उनलोगों ने कब गहने छुपा लिए पता भी नहीं चला। जब वह सफाई कर रहे थे तब सोने के गहने डब्बे में डाले ही नहीं थे ठगों ने लेकिन मैं यह उस वक्त देख नहीं पाई। महिला ने बताया कि लगभग 3 लाख के सोने के गहने लेकर वह भागे हैं। महिला का नाम पुष्पा देवी है। उनके पति शिशुपाल सिंह रिटायर्ड फौजी हैं।