logo

पंडरा बाजार समिति में चोरों ने 3 दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

pandra_bajaar_samiti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में चोरों के मनोबल में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिली है। पंडरा बाजार समिति में शुक्रवार, 5 दिसंबर को एक ही रात में तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इन दुकानों के दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है। पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या N-24, N-25 और N-27 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इन दुकानों के दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगद राशि, कीमती सामान, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। यह घटना शनिवार की सुबह तब सामने आई जब दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने पहुंचे। दुकानदारों का कहना है कि चोरी के दौरान नगद पैसे और महत्वपूर्ण कागजात की चोरी के कारण उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। यह घटना रांची में चोरियों के बढ़ते मनोबल और सुरक्षा की खामियों को उजागर करती है, जिस पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News ranchI news updates Jharkhand News latest Jharkhand News ranchI updates larest Ranchi News ranchI news in hindi latest RanchI news ranchI news Updates