logo

झारखंड विधानसभा से 4981 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास

नम5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन 4981 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास हो गया।  वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को पूरा बजट पेश करेंगे। पास होने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि आज सत्र का दूसरा दिन था। बजट पास करने के दौरान भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। 

अब तक सरकार इतना खर्च कर पाई है

बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। कल यानि मंगलवार को चंपाई सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। यह इस सरकार का अंतिम बजट होगा। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 3 मार्च 2023 को पेश किया गया था। इसमें तत्कालीन हेमंत सरकार की ओर से 59 घोषणाएं की गई थी। जिनमें सरकार केवल 10 घोषणा ही पूरी कर पाई है। बाकी राशि बैंक में पड़ी रह गई। देखा जाए तो चालू वित्त सत्र में अब केवल 38 दिन ही बचे हैं और अबतक 49 घोषणाएं पूरी कर हुई है।