logo

अंग्रेजों से भी खतरनाक और क्रूर है ये भाजपा- इरफान अंसारी 

irfanansari2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने हम हिंदुस्तानियों पर जुल्म किया। हमारे युवाओं को गोलियों से छलनी कर दिया लेकिन हमारी मां बहनो के साथ कभी अत्याचार या जुल्म नहीं किया। लेकिन इस भाजपा की सरकार में हमारे आदिवासी बहनों, आदिवासी भाइयों के साथ जुल्म और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खुलेआम सड़क पर भाजपा आदिवासियों के सर पर पेशाब कर रही है।

भाजपा के सरकार में आदिवासी बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। अंग्रेज से भी खतरनाक और क्रूर है ये भाजपा। अंग्रेज ने तो हमारे बेटों को मारा लेकिन भाजपा ने हमारे बेटे और बेटियों को सरेआम मार रही है। आइये आज हम सब संकल्प ले की ऐसी जनसंघी पार्टी को समाज से दूर करें और अपने सम्मान की रक्षा के लिए ऐसी पार्टी को देश से खदेड़ने का काम करें।