द फॉलोअप डेस्क
जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। अब एक नया और हैरान करने वाला खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है। अमन को गोलियों से भूनने वाला सुंदर यूपी से आसनसोल पहले ट्रेन से आया। वहां से बस पकड़कर वह धनबाद आया था। मामले की जांच कर रही सरायढेला पुलिस ने आसनसोल जाकर इसकी पड़ताल की। जहां सीसीटीवी खंगाले पर पुलिस को सुंदर दिखा। उसके साथ उसे कुछ साथी भी मौजूद थे।

नकाबपोश लोगों ने ही दी थी चोरी की बाइक
पुलिस पूछताछ में सुंदर ने यह बात कबूल किया कि वह ट्रेन से आसनसोल आया था। वहां से फिर वह सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचा था। संदर ने बताया कि सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचने के बाद इस हत्याकांड में संलिप्त जितने भी लोग उससे मिले सभी नकाबपोश थे। नकाबपोश लोग उसे लेकर मुनीडीह पहुंचे और एक ग्रांउड के पास ले जाकर छोड़ दिया। उसे चोरी की बाइक भी उन्हीं लड़कों ने दिया था। इसके बाद पुलिस आई और बाइक चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। सुंदर की आसनसोल वाली जानकारी के बाद ही सरायढेला इंस्पेक्टर विनय कुमार अपनी टीम के साथ पड़ताल के लिए आसनसोल पहुंचे थे।

आज खत्म हो रही पुलिस रिमांड
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में रितेश सारी बातों का जवाब नहीं दे रहा है। कई सवाल पर तो वह पुलिस को ही उलझाता नजर आ रहा है। पुलिस के सामने सुंदर ने बताया कि वह यूपी के प्रतापगढ़ के रहनेवाले कुणाल सिंह और योगी को जानता है। उन्हीं के माध्यम से वह धनबाद पहुंचा। बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों से उसकी दोस्ती हुई। बाद में उसके साथ लूट, छिनतई जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। बता दें कि रितेश की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। शाम को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।