द फॉलोअप डेस्क
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के स्थगित विस्तारीकरण को पुन: प्रारंभ करने और बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर बोकारो में चलाए जा रहे महाहस्ताक्षर अभियान के तहत प्रधानमंत्री को हजारों हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड का पहला खेप भेजा गया।.jpg)
बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारंभ करने और बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग को लेकर सेक्टर 2 मुख्य डाकघर से हज़ारों हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड का पहला खेप प्रधानमंत्री को भेजा गया। इन पोस्टकार्डों को प्रथम विस्थापित जो बीएसएल में इंजीनियर के रूप में योगदान देकर डीजीएम से सेवानिवृत्त हुए प्रदुमन प्रसाद साव सहित अनेक प्रमुख समाज सेवियों की उपस्थिति में मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर रामचन्द्र उराँव को सौंपा गया। 
ये पोस्टकार्ड कुमार अमित के नेतृत्व में इन माँगों के समर्थन में चलाए जा रहे महाहस्ताक्षर अभियान के तहत बोकारो के हर वर्ग के लोगों के द्वारा लिखा जा रहा है। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में इस विस्तारीकरण को बोकारो के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इस परियोजना को प्रारंभ होने तक इस अभियान को जारी रखने की बात कही।.jpeg)
कुमार अमित ने बताया इन पोस्टकार्डों का अगला खेप दुर्गा पूजा के बाद प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्य डाकघर के डाकपाल रामचन्द्र उराँव ने बताया कि इस अभियान ने समाज में पोस्टकार्ड की प्रासंगिकता को पुनः जीवन्त कर दिया। नई पीढ़ी को पोस्टकार्ड से परिचित होने का मौक़ा मिल रहा है। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।