logo

जमशेदपुर : शेखर सांडिल हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

fghdfn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित देवनगर बस्ती के विवेकानंद आश्रम के पास हुए शेखर सांडिल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को एक हथियार और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में देवनगर निवासी राहुल सिंह (26), संतोष कर्मकार उर्फ खूड़ा (33) और संजय पाल (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राहुल और संतोष का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने बताया कि शेखर सांडिल 3 दिसंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे पार्किंग स्टैंड में काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान विवेकानंद आश्रम के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। कुछ समय पहले शेखर ने राहुल के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। इसी घटना के बाद राहुल ने बदला लेने की ठान ली थी। उसने शेखर को रास्ते से हटाने की कसम तक खा ली थी और इसे अपनी इज्जत से जोड़ लिया था।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News Updates Jamshedpur News in hindi Jamshedpur Updates Jamshedpur News in Hindi