logo

पलामू में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के आरोप में 3 गिरफ्तार, 29 ग्राम ब्राउन शुगर और नगदी बरामद

jkhfuibhtohbywet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम हैं बादल कुमार, हर्षित राज, और मनीष कुमार, जो सभी पलामू के निवासी हैं। पुलिस को 3 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि समरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, पलामू के आदेश पर परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन और पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के निर्देशन में तथा इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी चैनपुर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी दल जब लगभग 4:25 बजे समरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास खाली मैदान के समीप पहुंचा, तो तीनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों अपना नाम बताते हुए भागने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर 29.24 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और 4,400 रुपये नगद बरामद किए गए। उपर्युक्त तीनों के विरुद्ध चैनपुर थाना में अवैध मादक पदार्थ रखने और उसकी खरीद-बिक्री करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News in Hindi latest updates Jharkhand jharkhand Updates in hindi latest Palamu News Palamu News updates Palamu News Updates latest Palamu news Palamu news updates Pal