logo

गुमला : ट्रक चालकों से 8.30 लाख की लूट मामले में 3 गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बरामद

gytyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी स्थित कृष्णा होटल के समीप ट्रक चालकों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा दो ट्रक चालकों से कुल 8 लाख 30 हजार रुपये की लूट की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सिसई थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गुमला के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विभिन्न तिथियों में अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कांड में शामिल आकाश कुमार, निवासी रांची, को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों आनंद कुमार रविदास, निवासी गुमला, तथा गुलाम जिलानी अंसारी, निवासी लोहरदगा को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की गई राशि में से कुल 60,000 रुपये बरामद किए गए। इसमें आकाश कुमार के पास से 10,000 रुपये एवं एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या JH04K-7782), आनंद कुमार रविदास के पास से 11,000 रुपये तथा गुलाम जिलानी अंसारी के पास से 39,000 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस कांड में कुल सात अन्य अपराधकर्मी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, प्रमोद कुमार, आरक्षी देव कुमार सिंह, सुरेंद्र बैठा, ऋषि टोप्पो, शुभम कुमार सहित रिजर्व गार्ड एवं सिसई थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Gumla news Updates Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla News Updates Gumla News Updates latest Gumla News Gumla News in Hindi latest Gumla news