logo

पलामू में धान अधिप्राप्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले 3 जागरुकता रथ रवाना

uilkrytry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू उपायुक्त समीरा एस और अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से धान अधिप्राप्ति और आपूर्ति विभाग की योजनाओं की जानकारी देने वाले तीन जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीद अभियान की जानकारी किसानों तक पहुंचाएंगे। धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से ही शुरू हो चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि पलामू जिले में धान खरीद के लिए कुल 63 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। किसान ई-उपार्जन मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद पंजीकरण कर सकते हैं, स्लॉट बुक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं। सभी केंद्रों पर ई-पॉस मशीन के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है, ताकि लेन-देन सुरक्षित रहे।
इसके अलावा, इन जागरुकता रथों के माध्यम से पीडीएस, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजना और उपभोक्ता अधिकार जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपना धान केवल निर्धारित अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही बेचें और किसी बिचौलियों के झांसे में न आएं। उन्होंने उन किसानों से भी आग्रह किया जिन्होंने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, कि वे ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Palamu news Updates Latest Palamu News Palamu News updates latest Palamu News Updates Palamu News Updates latest Palamu News Palamu News in Hindi latest Palamu news