logo

पाकुड़ के गोकुलपुर में 3 दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

umok8,.jpg

नंदलाल तुरी
चांद भैरो क्लब, गोकुलपुर, पाकुड़ के सौजन्य से तीन दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित लड्डूबाबू आम बागान के फुटबॉल मैदान में किया गया है। टूर्नामेंट के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने पत्थर व्यवसायी और समाजसेवी लुत्फुल हक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, एसी जेम्स सुरीन, भू-अर्जन अधिकारी अजय सिंह, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ पाकुड़ समीर अल्फ्रेड मुर्मू तथा पाकुड़ नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार मौजूद थे। सभी अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस तीन दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग टीम की भागीदारी से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे हुए हैं। वहीं, दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से भी मैचों का प्रसारण किया जा रहा है, ताकि लोग घर बैठे इस रोमांचक प्रतियोगिता का आनंद ले सकें।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Pakur News Pakur News Updates Jharkhand News in hindi latest Jharkhand News latest jharkhand news jharkhand News in hindi latest Pakur news