logo

गुमला : कुपोषण उपचार प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

gumla_ooo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में कुपोषण की समस्या से निपटने और उपचार सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कुपोषण उपचार प्रबंधन (SAM Management Training) का सफल आयोजन होटल सावेकर, गुमला में किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), कलावती शरण हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण का नेतृत्व डॉ. प्रवीण (प्रोफेसर एवं डायरेक्टर) ने किया। उनके साथ डॉ. गीतिका और डॉ. श्रद्धा ने प्रतिभागियों को मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (MTC) में कुपोषण प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने 10 स्टेप्स ऑफ मैनेजमेंट पर विस्तार से चर्चा की और प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया।
इस अवसर पर द हंस फाउंडेशन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रशिक्षण को राज्य स्तर पर स्वास्थ्य क्षमता वर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन, गुमला शंभूनाथ चौधरी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास कुमार पांडेय (DPM), प्रोजेक्ट मैनेजर विवेकानंद, CDS प्रभाकर, कृष्णा जी, डॉ. तलत, डॉ. आशीष, 8 ANM आभा, सविता, जूही, निर्मला, अलीश, देवमुनई एवं अन्य, 2 हेल्थ एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट काजल, रोज रानी, तारकेश्वरी, नितन सहित कई प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही हाउसकीपिंग कर्मी संगीता ने भी सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर कुपोषण के प्रभावी प्रबंधन और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की दिशा में ठोस कार्य करेंगे।


 

Tags - Latest Gumla news Gumla news updates latest Gumla News jamshedpru DC news Gumla updates latest Gumla DC updates Gumla DC news Gumla DC updates