logo

ठाकुर गांव के बगदा घाटी से बरामद तीनों शव की हुई पहचान, पति पर हत्या का संदेह

teenobacha.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बागदा घाटी से बुधवार को तीन जले हुए शव बरामद हुए थे। शवों की पुलिस ने पहचान कर ली है। तीनों रामगढ़ जिले के बासल के रहने वाले थे। मृतकों महिला दोनों बच्चों की मां थी। महिला के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतकों में महिला ममता देवी और आर्यन (8) और यशराज (4) शामिल हैं। मामले के उद्भेदन के लिए खलारी डीएसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फिलहाल शव कि शिनाख्त हो चुकी है और जल्द ही मामले का उद्भेदन भी कर लिया जाएगा।  


पुलिस को पति पर हत्या करने का संदेह
मृतक महिला के पति का नाम विजेंद्र है। विजेंद्र ने पत्नी और बच्चों के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। वह महाराष्ट्र में नौकरी करता है और पिछले 2 अप्रैल को ही रांची लौटा था। वह  जिंदल नामक कंपनी में सुपरवाइजर है। 3 अप्रैल को वह रामगढ़ पहुंचा। विजेंद्र के मुताबिक 3 अप्रैल को बच्चे और पत्नी घर पर उसे नहीं मिले। इस पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी से संबंधित मामला बासल थाने में दर्ज कराया। हालांकि पुलिस को शक है कि पत्नी और दोनों बच्चों के हत्या के पीछे विजेंद्र का ही हाथ हो सकता है। हालांकि पूछताछ के दौरान विजेंद्र ने हत्या मामले में अपनी संलिप्तता से मना किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पहुंचे के बाद उसकी मां ने उसे बताया कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से गायब है। पति ने बताया कि ममता करीब 2 महीने से पतरातू में सिलाई सीखने जाती थी।