logo

Palamu : पहले दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी फंदे से झूल गयी मां 

plmu.jpg

पलामूः 

नीलांबर पीतांबर थाना क्षेत्र के बसौरा में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मरने वालों में मां और उसके दो बच्चे हैं। मृतका रिंकू देवी ने अपनी दो साल की बेटी और चार वर्ष की बेटे के साथ फांसी लगा ली है। घटना मंगलवार की शाम करीब आठ बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस बल शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इस घटना की पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। दो वर्षीय बेटी का नाम आयुष कुमारऔर चार वर्षीय बेटे का नां काजू सिंह था। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

 
घर में कोई नहीं था 

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नही था, महिला की सास बाजार गई हुई थी, वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के दोनों दरवाजे बंद है। सास ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास, दरवाजा नहीं खुलने के बाद किसी तरह घर के अंदर झांक कर देखा तो तीनों का शव फंदे से लटक रहा था। 

 

अलग-अलग साड़ी से बनाया फंदा 
रिंकू देवी ने  दोनों बच्चों के लिए अलग-अलग साड़ी जबकि खुद भी साड़ी से ही फांसी लगाई थी। तीनों का शव कमरे में छत से लटक रहा था। महिला के ससुर मजदूरी के लिए दो दिन पहले गुजरात गए हुए थे। इस आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में मातम है।