logo

नये कपड़े को लेकर शुरू हुए विवाद का अंत हुआ इतना बुरा, एक साथ घर से निकली 3 लाश

3ेहेो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग के तेलियाडीह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। तीन लोगों में पति-पत्नी और उनका नवजात बच्चा शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र भुइयां नामक व्यक्ति की शादी कुछ साल पहले नौडीहा बाजार के तेलियाडीह में हुई थी। वे अपने ससुराल में ही रहते थे। उनका दो माह का बच्चा भी था। 

रात में हुआ था विवाद 
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जोगेंद्र का बुधवार की रात अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। दरअसल पत्नी को नये कपड़े चाहिए थे, इसके लिए उसने अपने पति जोगेंद्र पर दबाव बनाया था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया तो परिजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 


मां और बच्चे की जान पहले गई

ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मां और नवजात का शव पड़ा है। जबकि जोगेंद्र भुइयां की सांसें चल रही हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जोगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण दंपती सुसाइड कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।