logo

बुढ़मू थाना क्षेत्र से तीन TPC उग्रवादी गिरफ्तार, दिवाकर गंझू के दस्ते में शामिल रहे हैं सभी

बुढ़मू थाना क्षेत्र से तीन TPC उग्रवादी गिरफ्तार, दिवाकर गंझू के दस्ते में शामिल रहे हैं सभी

रांची
टीएसपीसी एरिया कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप के दस्ते के अजीत सोरेन, आकाश लोहरा और सुमित लहरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों उग्रवादी छापर बालू घाट में पैसे उगाही मामले में शामिल रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। पुलिस ने लेवी मांगने में इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। 

Tags - Militant arrestedCrime NewsTPC