logo

ज्यादा पैसे देने के बाद भी बसों में नहीं मिल रहे टिकट, फ्लाइट्स की कीमत 10 हजार के पार

indigo8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जो लोग अपने घर से दूर रहकर बाहर काम करते हैं, वो लोग त्योहारों का इंतजार करते हैं ताकि वह अपने घर जा सकें और अपने परिवार के साथ त्योहार मना पाएं। अभी दुर्गा पूजा चल रहा है, ऐसे में लाखों लोग एक स्थान दूसरे स्थान पर ट्रैवल कर रहे हैं। लोग अपने-अपने घर जा रहे हैं, कोई शहर से गांव तो कोई गांव से शहर। इसी का फायदा उठा रहे हैं वाहन वाले। ट्रैवलिंग के किसी भी साधन का इस्तेमाल आप करे सबके दाम आसमान छू रहे हैं। बसों से लेकर फ्लाइट्स तक का किराया बढ़ा हुआ है। ज्यादा पैसा देने के बाद भी सीट मुश्किल से मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों से रांची आने वाली फ्लाइट्स की टिकट 10 हजार रुपए के पार कर गया है। वहीं बसों की बात करें सौ रुपए तक ज्यादा किराया देना हो रहा है। 


पूरी फ्लाइट भरी आ रही है
बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा जाने वाली बसों में को सीट भी नहीं मिल रहा। फ्लाइट्स से रांची आने के लिए दोगुना किराया देना पड़ रहा है। डायरेक्ट, कनेक्टेड और मल्टीपल कनेक्टेड फ्लाइट में किराया 20 हजार से 60 हजार रुपए तक चला गया है। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई का किराया पांच हजार से ज्यादा हो गया है। जिस भी शहर से फ्लाइट रांची आ रही है वह पूरी भरी हुई आ रही है। 


रांची आने के लिए दोगुना देना पड़ रहा किराया
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथरिटरी के मुताबिक अभी देश के तमाम बड़े शहरों से फ्लाइट फुल ही आ रही है। इसलिए किराया भी बढ़ा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों से आ रही फ़्लाइट्स में किराया लगभग दोगुना है। जबकि रांची से दूसरे शहर जाने वाले फ्लाइट में सीटें खाली हैं। रांची से बेंगलुरु का किराया 6,753 रुपए में है। रांची से दिल्ली की सामान्य बुकिंग 22 अक्तूबर को 7,333 रुपए में उपलब्ध है। जबकि, नवमी और दशमी को विमान सेवाओं में स्थिति सामान्य है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N