logo

रांची : नववर्ष को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती

SSPKIS.jpg

रांचीः
साल 2023 के आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं। नये साल में लोग जगह-जगह घूमने जाते हैं। इसलिए नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रांची में इन सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो हजार जवानों की तैनाती की गई है। पानी वाले स्थानों पर एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर की तैनाती की गई है। डेंजर जोन के पास लाल फीता लगाया गया है। शहर के सभी पार्क और मंदिरों में शक्ति कमांडो को पैनी नजर रखने को कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। जवानों को हर स्पॉट पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।


इन जगहों पर जाते हैं लोग घूमने जाते हैं
नशे में वाहन चलाने वालों के  खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस लगातार ब्रेथ एनालाइजर से चिन्हित स्थानों पर जांच कर रही है। बता दें कि नये साल के मौके पर ज्यादातर लोग रांची में जोन्हा फॉल, दशम फॉल, टैगोर हिल, रॉक गार्डन, हुंडरू वॉटरफॉल, जगन्नाथ मंदिर, बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, पहाड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, फन कैसल, रामदयाल मुंडा पार्क, देवरी मंदिर, कांके डैम, डियर पार्क, नक्षत्र वन, बरियातू पहाड़ सहित अन्य स्थानों पर घूमने जाते हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को बताया कि सभी स्पॉट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। शरारती तत्व पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।