द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं सदन में आज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया।8111 करोड़ का बजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया। इसके अलावा सदन में आज प्रश्न काल, शून्य काल और ध्यान आकर्षण हुआ।
- सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
- वित्त मंत्री ने सदन में अनुपूरक बजट किया पेश, 8111 करोड़ का है द्वितीय अनुपूरक बजट
- शिल्पी नेहा तिर्की ने डेली मार्केट में हुई आगलगी के नुकसान को लेकर राहत कोष से राशि उपलब्ध कराने की मांग की
- मंगल कालिन्दी ने पटमदा मॉडल इंग्लिस उच्च विद्यालय के संचालक की मांग की
- 12:36- सदन की कार्यवाही शुरू
- सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
- कमलेश कुमार सिंह ने वर्जपात रुपए आवंटन को लेकर किया सवाल, बन्ना गुप्ता ने दिया जवाब- कहा 1 महीने के अंदर कर दिया जाएगा भुगतान
- 11:22- प्रदीप यादव ने रिक्तियां और बहाली को लेकर किया सवाल
- प्रदीप यादव ने जातीय जनगणना कराने का मामला उठाया
- 11:15- शोर शराबे के बीच प्रश्नकाल शुरू, बीजेपी ने धीरज साहू का मामला उठाया, नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति
- 11:10- सदन की कार्यवाही शुरू
- 10:58- सदन के बाहर पक्ष विपक्ष का प्रदर्शन जारी
- 10:55- विधायकों का आना शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगी सदन की कार्यवाही
