logo

आज रघुवर दास आएंगे झारखंड, बहू पूर्णिमा को देंगे आशीर्वाद

आज रघुवर दास आएंगे झारखंड, बहू पूर्णिमा को देंगे आशीर्वाद

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास आज ओड़िशा से झारखंड आने वाले हैं। वह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा प रात 8:00 पहुंच जाएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी से उनकी बहू पूर्णिमा दास को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में रघुवर दास ने बहू के नाम की घोषणा के बाद उनसे मुलाकात नहीं की है। आज रघुवर दास अपनी बहू को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। इसके बाद ही उनकी बहू नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। 

Tags - Raghuvar Das Raghuvar Das News Odisha Governor