logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी  हर हर महादेव सेवा संघ की आज की भजन संध्या- अमरप्रीत सिंह काले

shibu_soren_new.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने यह निर्णय लिया है कि आज की भजन संध्या राज्य के प्रिय नेता, दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी। संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज शाम की अंतिम सोमवारी की रजत जयंती भजन संध्या आज उस महान व्यक्तित्व शिबू सोरेन को समर्पित है, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को स्वर और दिशा दी।
उन्होंने कहा कि आज गुरुजी के निधन की दुःखद समाचार प्राप्त हुई, जिससे सम्पूर्ण झारखंड शोकाकुल और मर्माहत है। काले ने गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "हम भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को परम शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। भजन संध्या में सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और इश स्मरण होगा जो हमारी परम्परा होती है।"
उन्होंने आगे कहा, "वे झारखंड की आत्मा और जनजातीय संघर्ष के एक सच्चे योद्धा थे। यह भजन संध्या में सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और इसके बाद इश स्मरण होगा जो हमारी परंपरा होती है। प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी आज शाम शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगे।" उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर आयोजन स्थल साकची गुरुद्वारा मैदान में पधार कर भजन श्रवण करने का अनुरोध किया।



 

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur news Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest har har mahadev Seva Sangh news har har Mahadev Seva Sangh news Updates Jharkhand News updates Jharkhand Updates in Hindi latest jamshedpur News jamshedpu