logo

होली में दोस्त को घुमाने ले गया, कनपटी में गोली मारकर आंख फोड़ दी

ेपोन_226.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या होली वाले दिन कर दी। बताया जा रहा है कि जिस कार में सवार होकर वह घूमने निकले थे उसी कार में दोस्त की लाश मिली। उसकी कनपटी में गोली लगी थी और उसकी आंख भी फोड़ दी गई थी। इस घटना में मलाहीटोला क्षेत्र के निवासी पांडव मंडल की हत्या हो गई। इसके बाद, होली का उत्सव शोक में बदल गया। गांव के लोगों ने बताया कि दाताराम मंडल का बेटा पांडव मंडल अपने साथियों के साथ घर से दूर होली मनाने गया था। 


सोमवार को करीब 11 बजे, उसका मित्र सुबेश कुमार मंडल अपनी कार में उसके घर आया था और उन दोनों ने मिलकर पार्टी करने का निश्चय किया। इस दौरान, पांडव ने मोबाइल घर पर छोड़ दिया गया था। उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था। लगभग 5 घंटे बाद, सुबेश की कार को उसके घर के पास देखा गया। जब लोगों ने कार को खोला, तो देखा कि पांडव कुमार की हालत बहुत गंभीर थी। लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और पांडव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पांडव मंडल की हत्या का राजमहल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर मंगलवार को जानकारी दी। पुलिस ने हथियार व हत्या में प्रयुक्त ऑल्टो कार के साथ हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि होली पार्टी के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद में दोस्त ने ही उसे गोली मार दी थी।