द फॉलोअप डेस्क
खेलकूद एंव युवा कार्य निदेशालय झारखंड ने खेल प्रशिक्षकों की जरुरत है। इसको लेकर विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। 10 जनवरी 2024 तक अवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस विज्ञापन के अनुसार अलग- अलग खेल में कुल 24 कोच की जरूरत है। चयनित कोचों को प्रति महीने 60,400 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। वहीं रांची, बोकारो और धनबाद के लिए चुने गए कोचों को 62,800 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। चयनित कोच को निदेशालय द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंदों पर सेवाएं ली जाएगी। साथ ही ये जानकारी अहम है कि उनसे संविदा आधारित सेवाएं ली जाएगीं।

इन खेलों के लिए कोच की आवश्कता
हॉकी -02
फुटबॉल-11
तीरअंदाजी- 04
एथलेटिक्स- 03
बैडमिंटन- 02
वॉलीबॉल- 01
कबड्डी- 01

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट जरूरी डाक्यूमेंट्स और आवेदन मोरहाबादी, रांची स्थित निदेशालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए www।sports।jharkhand।gov।in वेबसाइट पर जाकर अधिक जामकारी पा सकते हैं।