रांची
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के मद्देनज़र 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से “Run for Jharkhand” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह दौड़ मोराबादी स्टेडियम से शुरू होकर सैनिक मार्केट तक जाएगी।
इस मौके पर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कुछ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई है। पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची के अनुसार 11 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक निम्न रूटों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो और चारपहिया वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा —
रूट: मोराबादी स्टेडियम – वरीय पुलिस अधीक्षक आवास – रेडियम चौक – शहीद चौक – फिरायालाल चौक – सरजना चौक – काली मंदिर – उल हाउस – रतन पी.पी. – सुजाता चौक।
पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अल्प समय के लिए डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
