नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरी के पास हुई है। मृतक की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी सोलेन हांसदा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलेन हांसदा कोटालपोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्तूरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसे में शामिल वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
