द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीठीयो टंग टंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, इस टक्कर में ऑटो बुरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी यात्री भरनो, गुमला के निवासी थे और एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे, तभी इनके साथ बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। .jpg)
वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को भी सुचना दी। घायलों में बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप शामिल हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी देवानिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पारस हॉस्पिटल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच करने में जुटी हुई है।