नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में आयुष विभाग द्वारा योग और आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत स्कूली बच्चों को नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। शुक्रवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांचकी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया सहित अन्य 12 विद्यालयों में योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीक की शिक्षा दी गई।
