logo

जमशेदपुर में ट्रांसपोर्टर कर्मचारी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, हड़कंप

1_firing3.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जमशेदपुर में एनएच- 33 पर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्टर कर्मचारी को निशाना बनाकर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद शूटरों ने ट्रांसपोर्टर कर्मचारी पर 7 राउंड फायरिंग की है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सन्नी यादव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या की वारदात को उलीडीह थानाक्षेत्र में अंजाम दिया गया।

पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी
पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। टाटानगर में सरेआम हत्या की इस घटना से हड़कंप मच गया। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Tags - JHARKHAND NEWSJHARKHAND LOCAL NEWSJAMSHEDPUR FIRINGCRIME NEWSNH 33