द फॉलोअप डेस्क
दुमका के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के रानी बागान इलाके में सनोज कुमार सेन नामक एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। सनोज कुमार दुमका से रांची और कोलकाता को चलने वाले ओम ट्रेवल्स में मैनेजर का काम करता था। सनोज को 6 गोली लगी । सिर से गर्दन के बीच उसे पांच गोली लगी है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बाइक से ओवरटेक कर फायरिंग की है। जहां 6 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

पहले से ही घर के मोड़ के पास घात लगाए बैठे थे अपराधी
जानकारी के मुताबिक मृतक सनोज कुमार सेन हर दिन रात के लगभग 10:30 बजे बस पड़ाव से रात्रि में जाने वाली बसों को भेज कर घर लौटता था। यह बात अपराधियों को पता थी। वो पहले से ही घर के मोड़ के पास घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सनोज वहां पहुंचा अपराधियों ने उसका पीछा कर ओवरटेक कर उसपर फायरिंग की। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने दी जानकारी
मृतक के बड़े भाई मनोज कुमार सेन ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली कि उसका छोटा भाई सनोज अपने घर के बाहर गिरा हुआ है। वह उसे उठाकर जब अस्पताल लाया तो चिकित्सकों ने सनोज को मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि घटना की वजह के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।