logo

भगवान बिरसा की भूमि पर आदिवासी समाज अस्तित्व की लडाई लड़ने को विवश – बाबूलाल मरांडी 

BABULAL9.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि भगवान बिरसा की भूमि पर आदिवासी समाज आज अस्तित्व की लडाई लड़ने को विवश हो गया है। मरांडी ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो, पोटो हो जैसे आदिवासी महानायकों की धरती झारखंड में आज आदिवासी समाज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। कहा ये हालत निश्चिति रूप से राज्य के गठबंधन सरकार की देन है। 

मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी परिवारवादी पार्टियों ने सत्ता के लिए झारखंड में अनेकों 'मिनी बांग्लादेश' बसा डाला है। कहा, लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण जैसी साज़िशें रचकर आदिवासियों की गौरवशाली इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। मरांडी ने कहा, लेकिन आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए हर संघर्ष करने को तत्पर है। कांग्रेस-झामुमो सरकार की सुनियोजित साजिश और खतरनाक सोच के तहत झारखंड को 'जिहादखंड' बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मरांडी ने आगे आरोप लगाया, राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्रश्रय देकर उनके फ़र्जी कागजात तैयार किए जा रहे हैं। आदिवासी बेटियों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे का खेल चल रहा है। आदिवासियों का धर्मांतरण करने वाला गिरोह पूरे प्रदेश में सक्रिय है। वोटबैंक और मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते आदिवासियों के अस्तित्व पर उत्पन्न संकट के संदर्भ में बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी। 


 

Tags - Babulal marandiTribal existenceJharkhand News