द फॉलोअप डेस्क
करहरबरी पंचायत में दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, प्रखंड सचिव विनोद सोरेन, सीताराम हसदा, मनोज मंडल, विनोद चौड़े, जमील, किस्कू, जगदीश मंडल, घनश्याम दास, वासुदेव मंडल, इम्तियाज अंसारी और शिबू मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक बन गया।
