logo

डबल मर्डर कांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, इस कारण से हुई थी हत्या!

chiru.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बीते सप्ताह शुक्रवार की शाम को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर चिरौंदी में साइंस सिटी सेंटर के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर कांड का खुलासा हो गया है। हत्या के आरोपी अशोक और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले से पूरा पर्दा उठा सकती है।  बता दें कि पिछले शुक्रवार को जूस काउंटर संचालक मुकेश  दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसी क्रम में अपराधी घात लगाकर  मुकेश साहू का इंतजार कर रहे थे। वह जैसे ही उनके निशाने पर आया अपराधियों ने मुकेश के सिर पर गोली मारी थी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। मुकेश के साथ बैठा उसका स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के क्रम में रोहन ने भी दम तोड़ दिया था।