द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडरो पेट्रोल पंप के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय लोगों ने देवरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार तीसरी की ओर से आ रहा था और दूसरा बाइक चालक विपरीत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान मंडरो पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
