logo

राजधानी के इन इलाकों में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

kalai.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी का नाम अभिषेक कुमार सिंह और सोनू सिंह है। ये दोनों पुराने अपराधी है। दोनों आर्म्स एक्ट और रंगदारी वाले मामले में पहले ही जेल जा चुके हैं। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हाल के दिनों में जगन्नाथपुर और तुपुदाना इलाके में इन दोनों की तरफ से फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसी बीच पुलिस की टीम को यह सूचना मिली कि जगन्नाथपुर इलाके में ही दो अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ देखे गए हैं। 


वर्चस्व कायम करना चाहते हैं दोनों 
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई और दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से दो पिस्टल, कारतूस और स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। अभिषेक कुमार सिंह रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में बिहार से भी जेल जा चुका है। अभिषेक के खिलाफ रांची के कई थानों में मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू आदतन अपराधी हैं। जेल से निकलने के बाद भी दोनों आपराधिक वारदातों को लगातार अंजाम देते आए हैं। दोनों इलाके में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N