logo

पलामू : तीन बच्चे की मां के प्रेमी के परिजनों ने महिला के पति को फांसी मे लटकाय, समय रहते बेटी ने बचाया

cuple5.jpg

पलामूः

पाटन थाना क्षेत्र पाल्हे गांव में  दो अपराधियों ने मिलकर एक शख्स को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, हालांकि समय रहते शख्स की बेटी ने देख लिया और शोर मचाया तो लोगों ने आकर उसे बचा लिया। पीड़ित व्यक्ति का नाम मुकेश मेहता है वहीं आरोपियों के नाम रवि पासवान और शशि पासवान बताये जा रहे हैं। 

 

प्रेम प्रसंग मे घटना को दिया अंजाम  
बताया गया है कि मुकेश की पत्नी के साथ आरोपी चंद्रदेव पासवान का प्रेम संबंध है। वह  एक सप्ताह पहले चंद्रदेव के साथ  फरार हो गयी है। महिला अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर गई है। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद है। पत्नी को भगा ले जाने के मामले में मेदनीनगर के महिला थाने में मुकेश कुमार महतो ने मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद से चंद्रदेव के परिजन गुस्से में हैं और मुकेश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

 

स्थिति खतरे से बाहर है
दरअसल मुकेश कुमार मेहता को गांव के ही रवि पासवान और शशि पासवान ने फांसी पर लटकाया था। इस बात की गवाह. मुकेश की 10 वर्षीय बेटी निशा है। निशा ने बताया कि सुबह में दो व्यक्ति उसके घर आए थे। वह अपने छोटे भाई को देखने बाहर गई थी तभी इस घटना को दोनों ने अंजाम दिया। मुकेश को गंभीर स्थिति में फंदे से उतारा और बेहतर इलाज के लिए एमआर एमसीएच में मेदनीनगर में भर्ती कराया।  अभ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने युवक का बयान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।