द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी इलाके से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक पानी की टंकी के अचानक ढह जाने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। .jpg)
घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।