द फॉलोअप डेस्कः
नगड़ी टोल प्लाजा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खंभा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खंभा ऑटो के ऊपर गिरा है। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो टोल प्लाजा के पास से एक ऑटो गुजर रहा था।ऑटो में आठ के करीब यात्री बैठे हुए। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर अचानक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में आठों यात्री ऑटो में ही दब गए। हादसे को देख स्थानीय और टोल कर्मी भागे भागे मौके पर पहुचे और ऑटो में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच नगड़ी पुलिस भी मौके पर पहुची. लेकिन इस दौरान ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो चुकी थी. वहीं पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
लाइट टावर का अगला हिस्सा गिरा, इसलिए हुआ ज्यादा नुकसान
टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर का अगला भाग जिसमें काफी सारे लाइट्स लगे रहते हैं, वही भाग ऑटो पर गिरा था। इस वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जो यात्री घायल हैं उनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। स्थानीय लोग और पुलिस की टीम सही समय पर मौके पर पहुंच गई, नहीं तो हताहतों की संख्या और ज्यादा होती. जिन दो महिलाओं की जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।