logo

Ranchi : अवैध कोयला लदा ट्रक पलटने से 2 मजदूरों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अवैध कोयला लदा ट्रक पलटने से 2 मजदूरों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रांचीः 
बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा हेन्देगीर सड़क में देर रात सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध कोयला लोड टर्बो ट्रक पलटा गया।  हादसे में दो मजदूरों की घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शव के साथ उमेडण्डा मे सड़क जाम किया। मृतक की पहचान इचापिडी के इस्तियाक खान तथा चकमे नवाटोली के रहने वाले मनु मुंडा के रूप में हुई हैं। वहीं तीन अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।