logo

मुहर्रम में हादसे का शिकार हुए मृतक के परिजनों को दिए गए दो-दो लाख रूपये

nokaro2023-07-30_at_12_40_33_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पेटरवार की घटना में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए एवं घायलों के परिजनों को एक लाख रुपए का चेक बेरमो विधायक अनूप सिंह द्वारा सौंपा गया। बता दें, शनिवार की सुबह जुलूस निकालने के दौरान ताजिया के हाई-टेंशन तार के चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी वहीं 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं घटना में अन्य 9 लोग जो करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे वे अब खतरे से बाहर हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।