logo

धनबाद : धनबाद की 2 नाबालिग लड़कियों के साथ राजस्थान में दुष्कर्म, दोनों आपस में सगी बहनें

rape2.jpg

धनबादः
राजस्थान से खबर आ रही है कि वहां धनबाद की लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक झरिया थानाक्षेत्र में रहने वाली 2 सगी नबालिग बहनों के साथ जयपुर में रेप हुआ है। बताया जाता है कि मो. अरमान नाम का युवक जयपुर में काम करता था। मो. अरमान एक बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जयपुर बुलाया और शादी का झांसा देकर रेप किया। वहीं दूसरी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


प्रेम जाल में फंसाकर बुलाया 
जानकारी के अनुसार आरोपी ने दोनों बहनों को जयपुर बुलाया था।  आरोपी युवक ने दोनों मे से छोटी बहन के साथ प्रेम करने का झूठा दावा किया था। उसी ने  दोनों नाबालिग बहनों का टिकट करवाया था। दोनों बहनों के जयपुर पहुंचते ही युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन न्याय की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक मामला जयपुर का है इसलिए झरिया थाना मामला दर्ज नहीं करना चाह रहे थे, लेकिन, स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 


पिछले साल हुई थी दोस्ती 
बताया जा रहा है कि 1 वर्ष पहले रमजान के महीने में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई, जिसके बाद शादी का झांसा देकर मोहम्मद अरमान ने छोटी बहन को जयपुर बुला लिया। उसने बड़ी बहन को भी अपने साथ लाने को कहा परिजनों के अनुसार आरोपी ने दोनों बहनों को पढ़ाई कराने का प्रलोभन देकर बुलाया था। जयपुर पहुंचते ही पहले आरोपी ने छोटी बहन को अपना शिकार बनाया और उसके बाद बड़ी बहन को भी नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।