द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड से एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में आयोजित जतरा मेला देखने के लिए दोनों नाबालिग लड़कियां अपने गांव के कुछ परिचितों के साथ गई थीं। मेले में घूमने के दौरान भारी भीड़ की वजह से वे अपने साथियों से बिछड़ गईं। इसके बाद, दोनों लड़कियां अपने ही एक परिचित युवक के साथ वापस घर की ओर पैदल लौटने लगीं।

9.jpeg)
रास्ते में सुनसान जगह पाकर छह से सात अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले लड़कियों के साथ चल रहे युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी दोनों नाबालिगों को जबरन पास के एक खेत में ले गए, जहाँ उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

8.jpeg)
सोमवार को जैसे ही इस जघन्य अपराध की सूचना पुलिस को मिली, जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी बुलाई गई, जिन्होंने पीड़िताओं से बात कर उनका हौसला बढ़ाया और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने उस युवक से भी पूछताछ की है जिसे आरोपियों ने पीटा था।
9.jpeg)
9.jpeg)
9.jpeg)
एसडीपीओ सुमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िताओं की चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है और इस मामले में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
9.jpeg)

9.jpeg)