logo

1 साल से घर में बंद थी दो बहनें, कमरे के अंदर की सच्चाई जान सिहर उठेंगे आप 

PANIPAT.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हरियाणा के पानीपत से आत्मा को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक घर 1 साल से दो बहनों ने खुद को कमरे में कैद कर रखा था। दोनों बहनों को रेस्क्यू किया गया है। आज तक में छपी खबर के मुताबिक इन लड़कियों के माता-पिता की मौत के बाद दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस जब रेस्कयू करने पहुंची तो एक लड़की निर्वस्त्र मिली। वहीं दूसरी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। दोनों के शरीर पर सैकड़ों जख्म हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला पानीपत के कायस्थान मोहल्ले का है। घर में बेहद गंदगी थी। जिसकी वजह से दुर्गंध फैली हुई थी। 


क्यों बंद रखा था आखिर 
स्थानीय लोगों के अनुसार इनके माता-पिता की मौत के बाद दोनों बहनों को डर था कि कहीं उनके रिश्तेदार मकान पर कब्जा न कर लें। इसलिए दोनों ने खुद को कैद कर लिया था। कहा जा रहा है कि लड़कियों ने एमए किया हुआ है। दोनों प्राइवेट जॉब किया करती थीं। पुलिस ने जब दोनों को निकाला तो ताले की चाबी मांग रहीं थीं। छोटी बहन चिल्लाने लगी घर पर ताला लगा दो। ताला लगाने के बाद जब उसे चाबी मिली तब शांत हुई। बड़ी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटी थी। इसलिए वह लेटी रहती थी। घर में गंदगी की वजह से बदबू फैली गई थी इसलिए पड़ोसियों को शक हुआ।

 

इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं को दी। टीम छत के रास्ते अंदर गई। अंदर जाकर जो मंजर देखा वह वाकई झकझोर देने वाला था।  पड़ोसियों ने बताया कि छोटी बहन खिड़की से ही गली से गुजरने वालों को पैसे देती थी और कहती थी कि सामान ला दो। इसके बाद खिड़की बंद कर लेती थी। पुलिस करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को रेस्क्यू कर पाई। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT