logo

विवाद के बाद दो युवकों पर चापड़ से हमला, आरोपी फरार; पुलिस CCTV फुटेज की कर रही जांच

साकची.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में भालूबासा के दो युवकों पर मंगलवार को चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में साहिल शर्मा और आयुष शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किसी काम से साकची पहुंचे दोनों युवकों का वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर मामला बढ़ा तो एक युवक ने अचानक चापड़ निकाल लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ साहिल और आयुष सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही इलाके और रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur latest news crime news crime latest news