logo

रांची में SI ने नाबालिग का रेप कर नग्न वीडियो बनाया, जान से मारने की धमकी दी

ेहकप.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप उसके पड़ोसी नीरज खोसला पर लगा है। पीड़िता के बयान पर आरोपी नीरज खोसला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसका नग्न तस्वीर खींच ली। उस तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर अगस्त 2022 से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


एक साल से कर रहा था यौन शोषण 
बच्ची ने पुलिस को बताया है कि 15 अगस्त 2022 की रात उसके घर में कोई नहीं था, तभी आरोपी नीरज उनके घर आया। बच्ची आरोपी को अंकल कहती है। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि वह उसके माता-पिता को जान से मार देगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी कुछ फोटो भी खींच ली। उसी फोटो के आधार पर वह नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक साल दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसकी मां उसे बुआ के घर नालंदा भेज दिया। 


बुआ को बताई सारी सच्चाई 
पीड़िता कुछ महीनों से बुआ के पास रह रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इसके बाद उसने अपनी बुआ को पूरी बात बता दी। बुआ के साथ वह रांची पहुंची और अपनी मां को भी सच्चाई बताया। इसके बाद 14 नवंबर को मां के साथ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N