logo

शर्मनाक : 20 वर्षीय चाचा ने 5 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, रिश्तों को किया शर्मसार

girl_molested.jpg

गढ़वा: 

नगर उंटारी थानाक्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां चाचा द्वारा 5 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किए जाने की मामला में प्रकाश आया। घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग 6:00 बजे की है। घटना थाना क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बंशीधर नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सुरेन्द्र मेहता उर्फ राजू के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश मेहता को घर से गिरफ्तार कर लिया। 

 

पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची शुक्रवार की शाम को घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान चाचा मुकेश मेहता बच्ची को चाचा चतुर गुण मेहता के छत पर ले गया और गलत काम किया। पीड़िता से पूछा तो उसने मुकेश मेहता द्वारा किए गए गलत काम की जानकारी दी।

 

आरोपी को त्वरित भेजा गया जेल
पीड़िता की मां के लिखित बयान पर पुलिस ने आरोपी मुकेश मेहता के खिलाफ महिला थाना कांड संख्या 7/22 दिनांक 2/4/2022 धारा 376(एबी) भादवि 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि जंगीपुर गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।