logo

धनबाद में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार 

RAPEVICTIM4.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
धनबाद में फिर एक बार मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा उसके घर में ही रहते थे। 2 सितंबर को वह अपने चाचा के कमरे में कपड़े रखने गयी थी। इसी दौरान चाचा कमरे में आ गया और कमरे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद चाचा ने अपनी भताजी के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो चाचा ने उसे पकड़ लिया और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। 

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को सूचना दी गयी। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं पीड़िता के पिता अमृतसर में निजी कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज किया। 

इधर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। जांच के बाद कोर्ट में बयान कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags - धनबाद दुष्कर्म नाबालिग Dhanbad rape minor