logo

हजारीबाग में सिंदूर नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी 

हजारीबाग में सिंदूर नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी 

हजारीबाग 
हजारीबाग जिला अंतर्गत कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के समीप सिंदूर नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी कोर्रा थाना पुलिस को दी गई। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया।

वहीं एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि सिंदूर नदी क्षेत्र से अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। शव पर कुछ चोट के निशान, विशेषकर सिर में चोट के संकेत मिले हैं। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा शव के फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं। पुलिस मृतका की पहचान करने और मामले की सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Dead Body Recovered Sensation in Area Police Investigation Crime Scene Inspection Mysterious Death