logo

खूंटी : वर्दी मेरा जुनून कार्यक्रम का खूंटी में आयोजन, नीलकंठ सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों को दिखाई हरी झंडी 

nilkand.jpg

खूंटीः
खूंटी में रविवार को वर्दी मेरा जुनून कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिरसा कॉलेज स्टेडियम खूंटी में किया गया था। इस कार्यक्रम को हरी झंडी स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने दिखाया। मौके पर खूंटी जिला भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता सहित वार्ड पार्षद कंचनमाला देवी भी मौजूद थीं। आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या युवा पुरुष और महिला खिलाडियों ने भाग लिया। 


देश को आगे बढ़ाते रहना है
मौके पर विधायक निलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि केवल 1 दिन के लिए वर्दी मेरा जुनून हमारा नारा नहीं होना चाहिए बल्कि अन्य दिनों पर भी हमें वर्दी मेरा जुनून नारा के साथ चलना चाहिए। देश सेवा का जुनून हमेशा मन में जगाए रखना चाहिए। हमें हमेशा अपने देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहना है। केवल 1 दिन के दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर हमें पीछे नहीं हटना है हर दिन इसी तरह वर्दी मेरा जुनून कार्यक्रम को अपने मन में जगाए रखना है और यह सोचना है कि यह देश सेवा है।  देश सेवा के लिए खुद की जान को न्योछावर भी करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।


हजारों लोग मौजूद थे
विधायक ने मौके पर उपस्थित सभी महिला पुरुष खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया और सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ हीं जितने लोग मौजूद थे सबका अभिवादन किया। मौके पर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए गये। आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी