logo

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास से की मुलाकात, क्या है इसके मायने समझिए

ोीरहीोुपह.jpg

द फॉलोअप जेस्कः
आज झारखंड के दो पुर्व मुख्यमंत्री एक साथ नजर आए। एक तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा औऱ दूसरे रघुवर दास जो कि वर्तमान में ओड़िशा के राज्यपाल भी हैं। अर्जुन मुंडा रघुवर दास से मुलाकात करने पहुंचे थे। यह मुलाकात रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित आवास में हुई है। आप समझिए लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है ऐसे में दोनों बीजेपी के दिग्गज नेताओं के इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 


आपको यह भी मालूम हो कि अर्जुन मुंडा खूटी लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी भी हैं ऐसे में यह मुलाकात कई मायनों में अहम है। गौरतलब है कि रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं ऐसे में उनका झारखंड से गहरा लगाव है। वह जब से ओड़िशा के राज्यपाल बने हैं तब से उनका झारखंड आना जाना लगा रहता है।  बुधवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने रामनवमी के मौके पर सिद्धगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की, साथ ही यहां महावीरी पताका का भी पूजन किया था। 

Tags - Raghuvar Das Arjun Munda Governor Raghuvar Das Jharkhand former Chief Minister Raghuvar Das